Sale!

Shaitan Singh – Deluxe Edition (Hindi)

Original price was: ₹1,299.00.Current price is: ₹999.00.

-23%

अमेरिकन मरीन्स पाकिस्तान के अस्तोला द्वीप पर एक गुप्त मिशन के लिए जाते हैं जहाँ द्वितीय विश्व युद्ध के अज्ञात रहस्य दफ्न हैं, एक ऐसा खतरा जो पूरे विश्व को नष्ट करने का सामर्थ्य रखता है जिसे सालों से एक शख्स ने रोककर रखा है। कौन है शैतान? उसके इतिहास के तार कैसे ब्रिटिश शाषित भारत से जुड़े हैं? अस्तोला द्वीप से निकलने के बाद जंग के सदमों से पीड़ित एवं उद्देश्यहीनता के भाव से पूर्ण मेजर शैतान सिंह का जीवन अवसादी हो जाता है। दिशाहीन एवं हताश शैतान को नियति एक असाधारण बच्ची के रूप में एक उद्देश्य देती है।

शैतान सिंह डीलक्स एडिशन, एक 240 पृष्ठों की रोचक गाथा जो खुद में दो वॉल्यूम्स को समेटे हुए है, जिसके लेखक हैं अनिरुद्ध सिंह (कास्टर) एवं अश्विन कलमाने (ऑपेरशन डीके) तथा जिसका चित्रांकन किया है विवेक गोयल ने (रावणायण), गौरव श्रीवास्तव ने (अघोरी), हर्षो मोहन ने (अघोरी) और जिसको बड़ी ही सुंदरता के साथ रंग-सज्जा प्रदान किया है प्रसाद पटनायक ने (द लास्ट असुरान)।

In stock